CG School Holiday: भारी बारिश के चलते आज सभी स्कूल बंद ! आदेश जारी

CG School Holiday: बालोद जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार आज 25 सितंबर को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से जिले के सभी स्कूलों में लागू रहेगा।

28 सितंबर को होंगी परीक्षाएं

25 सितंबर को निर्धारित सभी परीक्षाएं अब 28 सितंबर को आयोजित की जाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही संपन्न होंगी।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, यहां सभी स्कूल बंद ! त्रैमासिक परीक्षा को लेकर ये आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *