CG News: 27 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, दीपक बैज समेत नेताओं से करेंगे बैठक

CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 27 सितंबर को रायपुर पहुंचेंगे। प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद यह उनका छत्तीसगढ़ का पहला दौरा होगा। वे तीन दिनों तक प्रदेश में रहकर संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 27 सितंबर को रायपुर पहुंचेंगे। प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद यह उनका छत्तीसगढ़ का पहला दौरा होगा। वे तीन दिनों तक प्रदेश में रहकर संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

दौरे के दौरान सुखदेव भगत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों और संगठन के विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की तैयारियों को लेकर जानकारी ली जाएगी।

सुखदेव भगत के इस दौरे में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के कांग्रेस में विलय के मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगे बैठक

सुखदेव भगत के दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक होगी। इसमें प्रदेश में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, अभियानों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक प्रस्तावित है।

जिला और ब्लॉक स्तर के संगठन की लेंगे जानकारी

प्रदेश प्रभारी जिला और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस संगठन की स्थिति की जानकारी भी लेंगे। नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय, संगठन की सक्रियता और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी।

संगठन में हुए हालिया बदलावों के बाद सुखदेव भगत का यह पहला दौरा है। ऐसे में बैठकों में संगठन को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर विशेष चर्चा होने की संभावना है।

जोगी कांग्रेस के विलय पर नजर

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के कांग्रेस में विलय का मुद्दा भी इस दौरे में चर्चा का विषय बन सकता है। रेणु जोगी और अमित जोगी की ओर से कांग्रेस में वापसी और पार्टी विलय को लेकर प्रस्ताव दिए जाने की बात सामने आई है।

हालांकि कांग्रेस की अनुशासन समिति की ओर से इस मामले में अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में नए प्रदेश प्रभारी के साथ होने वाली बैठकों में इस मुद्दे पर भी बातचीत हो सकती है।

सुखदेव भगत को सितंबर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे झारखंड के लोहरदगा से सांसद रह चुके हैं। जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका यह पहला संगठनात्मक दौरा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *