CG Breaking: गोमती साय बनीं गुजरात के सह-प्रभारी, पूर्व विधायक सौरभ सिंह को झारखंड की जिम्मेदारी

CG Breaking: भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर नई नियुक्तियां करते हुए छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को दूसरे राज्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक गोमती साय को गुजरात का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को झारखंड का सह-प्रभारी बनाया गया है।

CG Breaking: स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी, सिद्धार्थ शंभु बने सह प्रभारी

गोमती साय छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रमुख महिला नेताओं में शामिल हैं। उन्होंने संगठन में कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। वर्तमान में वे पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। इससे पहले वे राजनीतिक क्षेत्र में विभिन्न पदों पर सक्रिय रही हैं।

भाजपा की ओर से जारी नियुक्ति के अनुसार गुजरात में तरुण चुघ को प्रभारी बनाया गया है, जबकि गोमती साय और अजय महावर को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं झारखंड में गजेंद्र पटेल को प्रभारी बनाया गया है। यहां सह-प्रभारियों में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक सौरभ सिंह और बिहार की निवेदिता सिंह को शामिल किया गया है।

कौन हैं सौरभ सिंह?

सौरभ सिंह जांजगीर-चांपा जिले की अकलतरा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रह चुके हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी से की थी। वर्ष 2008 में वे पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2018 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर दूसरी बार विधानसभा पहुंचे।

हालांकि, 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब भाजपा ने उन्हें झारखंड में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *