CG Bus Accident: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार मेडिकल छात्रा को मारी टक्कर, 20 मीटर तक घसीटा

Kanker Bus Accident

CG Bus Accident: कांकेर में तेज रफ्तार यात्री बस की टक्कर से एक मेडिकल छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर गोविंदपुर के पास हुआ, जहां रायपुर की ओर जा रही दुबे ट्रेवल्स की बस ने स्कूटी सवार छात्रा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी करीब 20 मीटर तक बस के साथ घिसटती चली गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक सामने आई छात्रा को देखकर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। राहत की बात यह रही कि टक्कर लगते ही छात्रा बस से दूर जा गिरी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर से रायपुर जा रही दुबे ट्रेवल्स की बस (CG 04 EA 4482) निर्धारित समय से चल रही थी। कांकेर बस स्टैंड पहुंचने के बाद भी बस में सवारियां बैठाने में समय लग गया। इसके बाद समय की भरपाई करने के लिए बस तेज रफ्तार से चलाई जा रही थी। इसी दौरान गोविंदपुर के पास यह दुर्घटना हो गई।

Kanker Bus Accident

हादसे की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज के छात्र बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने बस चालक और परिचालक को तत्काल मौके से हटाकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *