Raipur Youth Congress: भूपेश बघेल के काफिले पर हमला, रायपुर में युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला

Raipur Youth Congress: रायपुर में युवा कांग्रेस ने असम के नगांव क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं एआईसीसी राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल सहित कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुए कथित पथराव के विरोध में प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप (भक्कू) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन कर विरोध जताया।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिंसा स्वीकार्य नहीं – विनोद कश्यप

 

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप (भक्कू) ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन हिंसा और भय का माहौल किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

 

विनोद कश्यप ने असम में हुई घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए और ऐसे मामलों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस तरह की घटनाओं से डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और शांतिपूर्ण राजनीतिक संघर्ष में विश्वास करती है तथा जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।

युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार, असम सरकार और संबंधित प्रशासन से घटना की जांच कर वास्तविक दोषियों की पहचान करने और कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *