जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने के लिये छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया है.जिसके तीसरे चरण की शुरुआत हो गई है. इसे लेकर राजनीति में सियासत तेज हो गई है. पूर्व मंत्री और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल लगातार सरकार को पत्र को लिखकर जनता के समस्याओं से जुड़ी जानकारी दे रहे है. पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का बयान सामने आया है जिसमे उन्होंने कहा है की बृजमोहन लगातार लैटर बम फोड़ रहे है.
इस मामले को लेकर और ज्यादा सियासत तेज तब हुई जब रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर के सरकारी हार्ट सर्जरी सेंटर के बंद होने पर CM साय को चिट्ठी लिखकर इसे शुरू करने की मांग की. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जब सांसद ही शिकायतें कर रहे हैं तो सुशासन तिहार मनाने का कोई मतलब नहीं.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा- सुशासन दिवस तो एक ढकोसला है. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री और वर्तमान में सांसद बृजमोहन अग्रवाल चिट्ठी लिख रहे हैं.अस्पताल में कोई भी व्यवस्था नहीं है. सर्जरी नहीं हो रही है. मरीज परेशान हैं. आप फिर बताइए कि सुशासन कहां है.
सुशासन लाने के लिए ही कर रहे हैं काम
कांग्रेस की ओर से लगातार उठ रहे सवाल को लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि-हम सुशासन लाने के लिए ही यह काम कर रहे हैं, कि बीजेपी की सरकार का सुशासन तिहार चल रहा है. कांग्रेस ने जिस काम को पिछले 5 सालों में नहीं किया, वह पीएम मोदी की गारंटी से पिछले डेढ़ सालों में पूरी हो गई है. बाकी छत्तीसगढ़ एक अच्छा राज्य बने, एक विकसित राज्य बने, विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की जनता को सुविधा मिले, इसलिए मैं पत्र लिखकर मुख्यमंत्री से आग्रह कर रहा हूं.
