CG Bar Video: बार में युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा,10000 बिल देखकर भड़की, महिला कर्मचारी से की मारपीट

CG Bar Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में होटल के क्लब में बिल भुगतान को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवती ने जमकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि 10 हजार रुपए का बिल देखकर युवती भड़क गई और महिला कर्मचारी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद उसने वॉशरूम का शीशा और गमले भी तोड़ दिए।

CG Bar Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में होटल के क्लब में बिल भुगतान को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवती ने जमकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि 10 हजार रुपए का बिल देखकर युवती भड़क गई और महिला कर्मचारी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद उसने वॉशरूम का शीशा और गमले भी तोड़ दिए।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के होटल हेवन्स पार्क के लिट क्लब का है। पुलिस के मुताबिक, हंगामे के बाद भी युवती शांत नहीं हुई और बिना बिल चुकाए कार से चली गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती विवाद और मारपीट करती नजर आ रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिल को लेकर विवाद

जानकारी के मुताबिक, सरकंडा के अशोक नगर निवासी अंजना दीवान होटल के क्लब में सर्विस डिपार्टमेंट में काम करती हैं। शनिवार रात करीब 10:30 बजे पेमा नाम की युवती अपने दोस्तों के साथ क्लब पहुंची थी।

युवती टेबल नंबर 26 पर बैठी और खाने-पीने का सामान मंगाया। इसके बाद उसका बिल करीब 10 हजार रुपए आया। युवती ने बिल की राशि पर आपत्ति जताई और केवल अपने खाने-पीने का बिल मांगा। इसके बाद उसे 5 हजार रुपए का दूसरा बिल दिया गया।

महिला कर्मचारी से मारपीट आरोप है कि दूसरा बिल मिलने के बाद भी युवती भुगतान करने में आनाकानी करने लगी। जब कर्मचारी ने दोबारा बिल जमा करने कहा तो युवती नाराज हो गई और बाहर जाने लगी।

रोकने पर युवती ने महिला कर्मचारी के बाल पकड़कर मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट आई। इसके बाद उसने क्लब के वॉशरूम का शीशा और गमले तोड़ दिए।

बिना बिल दिए चली गई युवती

क्लब में हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि युवती ने पुलिस के सामने भी हंगामा जारी रखा और बिना बिल चुकाए कार में बैठकर वहां से चली गई।

महिला कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *