CG Weather Update: तेज गर्मी से हालात बेहाल, रायपुर में हीटवेव का अलर्ट, तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने आज रायपुर में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई है।tcw

तेज गर्मी से हालात बेहाल

पिछले 24 घंटों में रायपुर के तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप रही और दोपहर तक गर्मी ने झुलसाने वाला रूप ले लिया, जिससे लोगों को हीटवेव की वापसी का अहसास हुआ।

CG Weather Update

राजनांदगांव सबसे गर्म

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

बस्तर में मिल सकती है राहत

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बस्तर क्षेत्र में दक्षिण दिशा से आने वाली हवाओं के कारण कुछ राहत मिलने की संभावना है। वहीं बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी युक्त हवाओं का असर अगले दो से तीन दिनों तक बना रह सकता है।

CG Weather Update:

मौसम में बदलाव के संकेत

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बन सकती है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में ग्रीष्म लहर की स्थिति बनी रह सकती है।

तापमान में और बढ़ोतरी संभव

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार विभिन्न द्रोणिकाओं और एक प्रति चक्रवात के प्रभाव के कारण प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।

रायपुर का आज का तापमान

राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *