CG Breaking: छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश घोषित, 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी

CG Breaking: छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 16 जून 2026 से 31 मार्च 2027 तक चलने वाले शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को तीन चरणों में कुल 15 दिनों का अवकाश मिलेगा।

यह अवकाश प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ D.Ed, B.Ed और M.Ed से जुड़े शिक्षण संस्थानों पर भी लागू होगा।

दशहरा अवकाश 17 से 21 अक्टूबर तक

जारी आदेश के मुताबिक, दशहरा पर्व पर विद्यार्थियों को 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक 5 दिनों की छुट्टी मिलेगी।

दीपावली में 5 दिन का अवकाश

दीपावली पर्व के अवसर पर 5 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक अवकाश रहेगा। इस दौरान भी विद्यार्थियों को कुल 5 दिनों की छुट्टी मिलेगी।

दिसंबर में रहेगा शीतकालीन अवकाश

शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। इस अवधि में भी स्कूलों में 5 दिनों का अवकाश रहेगा।

इस तरह शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश मिलाकर विद्यार्थियों को कुल 15 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *