CG Accident News: ड्यूटी से लौट रहे पुलिस को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Mungeli News: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया, जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

 

बता दें, यह मामला मुंगेली जिले के पथरिया थाना क्षेत्र का है। मृतक आरक्षक की पहचान राकेश डहरिया के रूप में हुई है। राकेश की हाल ही में पथरिया थाने में पोस्टिंग हुई थी। आरक्षक राकेश डहरिया अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से मुंगेली लौट रहा था। इसी दौरान कपुआ-पथरगढ़ी गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

 

जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक ने बाइक सवार आरक्षक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फ़िलहाल पुलिस ट्रक की पहचान करने में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *