Bilaspur MR Suicide: कमरे में मिली MR की लाश, सुसाइड नोट में लिखा- मुझे माफ कर देना भईया

Bilaspur MR Suicide

Bilaspur MR Suicide: बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में एक MR (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) का शव उसके किराए के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला। कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा था – “मुझे माफ कर देना भईया।” पुलिस को आशंका है कि युवक ने जहरीला पदार्थ सेवन कर खुदकुशी की है।

मृतक की पहचान बिहार के भागलपुर निवासी 29 वर्षीय कुणाल कुमार राय (MR Kunal Kumar Rai Suicide Bilaspur) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कुणाल उसलापुर स्थित साईं विहार में किराए के मकान में रहता था और बिलासपुर में एक फार्मा कंपनी में एमआर के रूप में कार्यरत था। वह आमतौर पर रोज सुबह 10 बजे ड्यूटी पर निकल जाता था, लेकिन सोमवार को वो घर से बाहर नहीं निकला।

दोपहर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। करीब 3.30 बजे मकान मालिक मौके पर पहुंचा। कमरे का दरवाज़ा खुला था। अंदर जाकर देखा तो कुणाल बिस्तर पर मृत पड़ा था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस टीम ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया। शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद सिम्स मरच्यूरी में रखवाया गया है। थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट के बाद आत्महत्या का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *