Dhamtari News: नॉर्मल डिलीवरी से 5 किलो की बच्ची का जन्म, मां और नवजात दोनों स्वस्थ

Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला अस्पताल में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने नॉर्मल डिलीवरी के जरिए 5 किलोग्राम वजन वाली बच्ची को जन्म दिया है। खास बात यह है कि प्रसव के बाद मां और नवजात बच्ची दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

जिला अस्पताल में यह इतनी अधिक वजन वाली बच्ची की नॉर्मल डिलीवरी का दूसरा मामला बताया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सामान्य तौर पर नवजात बच्चों का वजन इससे काफी कम होता है, ऐसे में 5 किलो की बच्ची का जन्म एक विशेष मामला है।

15 सितंबर को अस्पताल में कराया गया था भर्ती

जानकारी के अनुसार, गुरूर क्षेत्र के सरबदा निवासी रामेश्वर साहू की पत्नी मनीषा साहू (25) की डिलीवरी की तारीख निकल चुकी थी। प्रसव पीड़ा शुरू नहीं होने पर परिजनों ने 15 सितंबर को उन्हें धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।

डॉक्टरों की निगरानी में महिला का प्रसव कराया गया, जिसमें उन्होंने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। फिलहाल मां और बच्ची दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *