Indian Railways: रेलवे ट्रैक पार किया तो हो सकती है 6 महीने की जेल
गोठ जन-जन के
रेलवे स्टेशनों में हम अक्सर देखते हैं कि कुछ लोग शॉर्टकट के चक्कर में जान जोखिम में डाल रेल ट्रैक (Railway Track) को पार कर लेते हैं. लेकिन छत्तीसगढ़ में अब सर्कुलर जारी हुआ है. यहां अगर आपने रेलवे स्टेशन (Indian Railways) पर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए शॉर्टकट मारा तो आपको जेल भी हो सकती है. फुट ओवरब्रिज का उपयोग करके ही यात्रियों को दूसरे प्लेटफार्म तक जाना होगा.