CG News: PM मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, दीपोत्सव को लेकर धक्का-मुक्की हुई; जूते-चप्पल चले

CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर जगदलपुर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने दुकानों को बंद करने और श्रद्धालुओं के प्रवेश को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया।

CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर जगदलपुर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने दुकानों को बंद करने और श्रद्धालुओं के प्रवेश को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया।

इसी दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बहस हो गई। इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। नारेबाजी और धक्का-मुक्की के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों पक्षों की ओर से जूते-चप्पल फेंके जाने की बात सामने आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

40 लाख दीये जलाने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा की ओर से प्रदेश में करीब 40 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। रायपुर के मरीन ड्राइव में शाम 7 बजे 25 लाख दीये जलाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं बिलासपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

कांग्रेस ने कार्यक्रम पर उठाए सवाल

दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे दिखावा बताते हुए कहा कि लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दों से हटाने की कोशिश की जा रही है। वहीं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि केवल दीये जलाने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा। कांग्रेस ने इसके विरोध में सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *