CG Bear Attack: 2 युवकों पर 4 भालूओं का हमला, मची चीख-पुकार

CG Bear Attack: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जंगल से गुजर रहे दो युवकों पर चार भालूओं ने हमला कर दिया। एक युवक किसी तरह मौके से भागकर बच निकला, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नगरी ब्लॉक के सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अर्जुनी जंगल के पास की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम तुमड़ीबहार निवासी दिनेश नेगी पिता आत्माराम नेगी और मदन नेताम पिता पुनाराम नेताम गुरुवार सुबह करीब 7 बजे अर्जुनी जंगल के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके सामने चार भालू आ गए।

भालूओं ने अचानक किया हमला

ग्रामीणों के अनुसार, भालूओं ने देखते ही देखते दोनों युवकों पर हमला कर दिया। तीन भालूओं ने दिनेश नेगी को घेर लिया और उनके सिर के पास चोट पहुंचाई। वहीं एक भालू ने मदन नेताम के हाथ पर हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गए।

हमले के बाद मची चीख-पुकार के बीच एक युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकल गया। वहीं घायल युवक को आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *