CG CMHO Transfer: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के CMHO बदले; 25 अधिकारियों का तबादला

CG CMHO Transfer: छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 25 चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत कई जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), सिविल सर्जन, अस्पताल अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह तबादला सूची रायपुर, महासमुंद, सुकमा, बेमेतरा, धमतरी, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, मुंगेली, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलरामपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर समेत कई जिलों को प्रभावित करती है।

कई जिलों में बदले गए CMHO

जारी आदेश के अनुसार डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा को महासमुंद का प्रभारी CMHO बनाया गया है। डॉ. भुवन विजय कुर्रे को सुकमा, डॉ. शरद कोहाड़े को बेमेतरा, डॉ. अरुण कुमार टोंडर को धमतरी, डॉ. प्रशांत सिंह को सूरजपुर, डॉ. बलवंत सिंह को कोरिया, डॉ. जगसाय सिंह सरुता को सरगुजा और डॉ. श्रीकेश गुप्ता को मुंगेली का प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सिविल सर्जन भी बदले

विभाग ने कई जिला अस्पतालों के प्रभारी सिविल सर्जन एवं मुख्य अस्पताल अधीक्षकों की भी नई पदस्थापना की है। धमतरी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहित कई जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

तबादला आदेश में संभागीय संयुक्त संचालक, राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, मानसिक चिकित्सालय सेंदरी, जिला चिकित्सालयों तथा विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। विभाग ने प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया है।

CG CMHO Transfer list

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *