Raipur Press Club Debate: PM आवास योजना पर बहस के बाद भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से भी झड़प

Raipur Press Club Debate: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर मंगलवार को रायपुर प्रेस क्लब में हुई खुली बहस के बाद जमकर हंगामा हुआ। बहस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आमने-सामने थे। दोनों नेताओं ने योजना से जुड़े आंकड़ों और सरकार के दावों को लेकर अपनी-अपनी बात रखी।

डिबेट खत्म होने के बाद प्रेस क्लब के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की और झड़प शुरू हो गई।

पुलिस से भी हुई झड़प

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भी झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि हंगामे में एक SI की शर्ट का बटन और बैच टूट गया।

Raipur Press Club Debate: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर मंगलवार को रायपुर प्रेस क्लब में हुई खुली बहस के बाद जमकर हंगामा हुआ। बहस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आमने-सामने थे। दोनों नेताओं ने योजना से जुड़े आंकड़ों और सरकार के दावों को लेकर अपनी-अपनी बात रखी।

पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को अलग किया और मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर हुई राजनीतिक बहस के बाद प्रेस क्लब के बाहर हुए विवाद से माहौल गरमा गया। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है और मामले की जांच की जा रही है।

CG Politics: PM आवास योजना पर भूपेश बघेल और विजय शर्मा आमने-सामने, बघेल बोले- 7 लाख आवास स्वीकृत किए; डिप्टी CM ने कहा- आंकड़े सही करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *