CG News: लव मैरिज कर पति-पत्नी ने दी जान, फंदे पर लटके मिले दोनों के शव

CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक साल पहले प्रेम विवाह करने वाले पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह दोनों के शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटके मिले। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। हालांकि दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

एक साल पहले हुई थी लव मैरिज

जानकारी के अनुसार, मामला अमलीपदर थाना क्षेत्र के भेजीपदर गांव का है। यहां रहने वाले मिलाप ध्रुव और उसकी पत्नी मंजुला ध्रुव ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों साथ में रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि मिलाप ने कुछ समय पहले किसी बात से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। इसके बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पति की मौत के बाद पत्नी ने भी फांसी लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद अमलीपदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर के अंदर दोनों के शव फंदे से उतारे और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *