Raipur News: युवक ने युवती की अश्लील फोटो किया वायरल, गलियां दी; भाई और परिजनों को भेजा तस्वीरें

Raipur News: राजधानी रायपुर में युवती की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया और वॉट्सऐप के माध्यम से उसके भाई और अन्य परिजनों को भेजने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आपत्तिजनक संदेश और गाली-गलौज करने का भी आरोप है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुजरात निवासी 28 वर्षीय परिमल भाई जयंती भाई कोंकणी के रूप में हुई है। उसे 13 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने 25 सितंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

निजी तस्वीरें भेजकर किया परेशान

पीड़िता ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें वॉट्सऐप के जरिए उसके भाई और अन्य परिजनों को भेज दीं। इसके साथ ही आरोपी ने आपत्तिजनक संदेश और गाली-गलौज भी की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

गुजरात से दबोचा गया आरोपी

जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने गुजरात पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे रायपुर लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *