Sehore Mahadev ki Holi : मध्यप्रदेश के सीहोर में शिवभक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। जहां 15 मार्च 2025 से तीन दिवसीय “महादेव की होली” (Mahadev ki Holi) का भव्य आयोजन होगा। इस पावन उत्सव में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) के सानिध्य में लाखों श्रद्धालु महादेव के साथ होली खेलेंगे।
सीहोर में नवाबों की होली की परंपरा वर्षों से चली आ रही थी, लेकिन पिछले पांच सालों से पंडित प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर इस परंपरा को एक नई दिशा मिली। अब यहां महादेव की होली मनाने की अनूठी परंपरा शुरू हो गई है, जिसमें शिवभक्तों का सैलाब उमड़ता है।

तीन दिनों तक चलेगा भक्ति और रंगों का उत्सव –
15 मार्च: पहला दिन सीहोर में महादेव की होली के साथ शुरू होगा।
16 मार्च: दूसरे दिन आष्टा में रंगों और भक्ति की धूम मचेगी।
17 मार्च: तीसरे दिन इछावर में महादेव की होली का समापन होगा।
Mahadev ki Holi में मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने से शिवभक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही हैं, और इस भव्य कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
महादेव की होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भक्ति, श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है, जहां शिवभक्त महादेव के साथ प्रेम और समर्पण के रंगों में रंग जाते हैं।
