CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, अगले 5 दिन जमकर बरसेंगे बादल

CG Weather Update:

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 12 सितंबर को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

CG Weather Update

बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 12 सितंबर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। गरज-चमक और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

13 सितंबर को भी रहेगा असर

13 सितंबर को भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दिन भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

14 सितंबर को जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

14 सितंबर को प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि इस दिन किसी विशेष मौसम चेतावनी की घोषणा नहीं की गई है।

15 और 16 सितंबर का मौसम

15 और 16 सितंबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन दोनों दिनों के लिए मौसम विभाग ने कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना जताई गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *