Raipur Bank Strike: बैंक कर्मचारी हड़ताल पर; काम-धाम ठप, ये  है मांग

Raipur Bank Strike: देशभर के बैंक अधिकारी और कर्मचारी शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल का असर बैंकिंग सेवाओं पर भी देखने को मिला। बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना और PLI (परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव) में समानता शामिल है। राजधानी रायपुर के मोती बाग चौक स्थित PNB परिसर में बड़ी संख्या में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

रायपुर के साथ-साथ जगदलपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में भी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों का कहना है कि 5 डे बैंकिंग की मांग लंबे समय से लंबित है। उनका कहना है कि अन्य वित्तीय संस्थानों की तरह बैंकों में भी सप्ताह में पांच दिन काम और दो दिन अवकाश की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए, ताकि कर्मचारियों के कार्य और निजी जीवन के बीच बेहतर संतुलन बन सके।

28 बैंकों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल

बैंक कर्मचारी संगठनों का दावा है कि इस हड़ताल में सरकारी और निजी क्षेत्र के करीब 28 बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए हैं। हड़ताल के चलते कई शाखाओं में सामान्य बैंकिंग कार्य प्रभावित रहा।

बैंक कर्मचारियों ने ग्राहकों से हड़ताल के दौरान एटीएम, यूपीआई और नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने की अपील की है। उनका कहना है कि आवश्यक लेनदेन के लिए इन सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगी हड़ताल

कर्मचारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *