CG Murder: बहन के बॉयफ्रेंड का मर्डर, फावड़े से काटा; फिर तीनों भाई-बहन ने शव को छिपाया

CG Murder: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में युवक की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लव अफेयर के चलते युवक की हत्या की गई। देर रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को उसके भाई ने पकड़ लिया और विवाद के बाद फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के कोसा गांव का है।

CG Murder: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में युवक की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लव अफेयर के चलते युवक की हत्या की गई। देर रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को उसके भाई ने पकड़ लिया और विवाद के बाद फावड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के कोसा गांव का है।

हत्या के बाद आरोपी भाई ने अपनी बहन और बड़े भाई की मदद से शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। पुलिस ने डॉग स्क्वाड और आधुनिक जांच तकनीक की मदद से मामले का खुलासा करते हुए तीनों भाई-बहनों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, अमित भंडारी (25) गांव में मजदूरी करता था। उसका गांव की ही संतोषी सिंह क्षत्रिय से प्रेम संबंध था। संतोषी शादीशुदा थी, इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत होती थी।

बाड़ी में मिला था युवक का शव

पुलिस के मुताबिक, अमित 27 अगस्त से लापता था। 29 अगस्त को गांव की बाड़ी में उसका शव मिला था। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल रिकॉर्ड, टावर डंप, CCTV फुटेज और फॉरेंसिक जांच की मदद ली। इसके अलावा डॉग स्क्वाड की टीम को भी जांच में शामिल किया गया।

डॉग ने आरोपियों के घर तक पहुंचाया

जांच के दौरान बिलासपुर से लाई गई ट्रैकर डॉग विमला ने अहम सुराग दिया। डॉग ने आरोपियों के घर के पास पहुंचकर 2 बार चक्कर लगाए और मुख्य गेट के पास बैठ गई।

इसके बाद पुलिस ने घर की दीवार की जांच की, जहां खून के धब्बे मिले। फॉरेंसिक जांच में यह इंसान का खून होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने संतोषी और उसके दोनों भाइयों से पूछताछ शुरू की।

फावड़े से सिर और छाती पर वार

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 27-28 अगस्त की रात अमित और संतोषी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद रात करीब 2:30 बजे अमित संतोषी से मिलने उसके घर के पीछे पहुंचा। इसी दौरान संतोषी का भाई बजरंग सिंह घर पहुंचा और उसने दोनों को देख लिया। इसके बाद अमित और बजरंग के बीच विवाद शुरू हो गया।

पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान अमित भागने की कोशिश कर रहा था। तभी बजरंग ने पास रखे फावड़े से उसके सिर और छाती पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से अमित की मौके पर ही मौत हो गई।

बहन और भाई ने छिपाया शव

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद बजरंग ने शव को घर के पीछे बाड़ी में झाड़ियों के नीचे छिपा दिया। संतोषी ने भी शव छिपाने में उसकी मदद की। अगले दिन बड़े भाई पप्पू सिंह को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद दोनों भाइयों ने अमित को तलाशने का नाटक किया और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने में भी शामिल हुए।

आधी रात को दूसरी जगह ले गए शव

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 28 जून की मध्यरात्रि को मौका देखकर अमित के शव को गांव के दूसरे स्थान पर ले जाकर रख दिया। आरोपियों ने ऐसा इसलिए किया ताकि हत्या का शक उन पर न आए।

पुलिस ने मामले की जांच में 200 से ज्यादा मोबाइल टावर डंप, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, इंटरनेट रिकॉर्ड, GPS, CCTV फुटेज और फॉरेंसिक जांच का सहारा लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल फावड़ा और शव को ले जाने में इस्तेमाल की गई लोहे की सीढ़ी बरामद कर ली है। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *