CG Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से 2 युवकों की मौत; एक की हालत नाजुक, चालक फरार

CG Accident: बिलासपुर-रायपुर NH-130 पर रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के मुताबिक, हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ। भिलौनी निवासी भोला साहू, पिपरलोड निवासी सुखसागर यादव और बदरा निवासी सूरज यादव बाइक से किसी काम से रायपुर रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चंद्रखुरी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

2 युवकों की मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे में भोला साहू और सुखसागर यादव के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूरज यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सड़क पर दो शव पड़े होने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सूरज यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव पहुंचाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे।

ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *