CG Elephant Attack: हाथी ने इको वाहन पर किया हमला, कई बार गाड़ी को पलटाया

CG Elephant Attack: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के तमोर पिंगला अभयारण्य क्षेत्र में कबरा काना हाथी के लगातार विचरण से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुरुवार सुबह ग्राम भेलकच में हाथी ने सड़क पर खड़े एक इको वाहन पर हमला कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि वाहन भेलकच निवासी त्रिलोचन सिंह का है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी ने वाहन को सूंड से उठाकर कई बार पलटा, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

ग्रामीणों का कहना है कि कबरा काना हाथी पिछले कई दिनों से इलाके में घूम रहा है। इससे पहले भी हाथी कई मकानों और फसलों को नुकसान पहुंचा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *