Raipur News: खाने में निकला कीड़ा, मेस में स्टूडेंट्स ने किया हंगामा

Raipur News: रायपुर के एमिटी यूनिवर्सिटी के मेस में खाने की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। स्टूडेंट्स का आरोप है कि मेस में परोसे जा रहे खाने में दाल-चावल के साथ कीड़े और इल्ली निकल रहे हैं। लगातार ऐसी घटनाएं सामने आने के बाद छात्रों ने मेस प्रबंधन और यूनिवर्सिटी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

छात्रों का कहना है कि खाना खाते समय हमेशा यह डर बना रहता है कि प्लेट में कहीं कीड़े न निकल आएं। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि मामले की जानकारी यूनिवर्सिटी प्रशासन तक भी पहुंचाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

खाने में कीड़े

स्टूडेंट्स के मुताबिक पिछले कई दिनों से मेस के खाने की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। खाने में कीड़े मिलने के बाद कई छात्रों ने मेस का खाना छोड़ दिया और बाहर से खाना मंगाने को मजबूर हो गए।

छात्रों का कहना है कि बारिश के मौसम में साफ-सफाई और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। यदि किचन और स्टोर की स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया गया तो इसका सीधा असर छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

छात्रों ने की नियमित जांच की मांग

स्टूडेंट्स ने मेस की साफ-सफाई में सुधार, किचन और स्टोर रूम की नियमित जांच तथा भोजन तैयार करने और परोसने से पहले खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ अधिकारियों से सामूहिक शिकायत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *