कोयला खदान के एक्सटेंशन को लेकर ग्रामीण नाराज,लाठी, डंडे, गुलेल और कुल्हाड़ी से पुलिस बल पर हमला

Ambikapur : अंबिकापुर, अमेरा कोयला खदान विस्तार को लेकर  पुलिस बल और ग्रामीणों के बीच तनावपूर्ण माहौल की खबर आ रही है. खदान के विस्तार से नाराज ग्रामीणों के हमले से करीब 40 पुलिसकर्मी घायल हो गए है. वही पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुछ ग्रामीणों के भी चोटिल होने की खबरे निकल कर सामने आ रही हैं. स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है. देखें विडियो –

 

पूरा मामला जाने :

जानकारी के अनुसार, लखनपुर थाना क्षेत्र स्थित अमेरा कोयला खदान के एक्सटेंशन से नाराज ग्रामीणों ने लाठी, डंडे, गुलेल और कुल्हाड़ी से पुलिस बल पर हमला कर दिया. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. इसके साथ कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों को चोट लगने की खबर है.

पहले भी हो चूका है प्रदर्शन :

सरगुजा के लखनपुर के अमेरा खदान के विस्तार को लेकर ग्रामीण और खदान कर्मी पहले भी आमने-सामने हो चुके हैं. ग्राम परसोड़ी कला के ग्रामीण खदान विस्तार का विरोध कर रहे है. ग्रामीणों का कहना बगैर भूमि अधिग्रहण किए अमेरा खदान प्रबंधन खदान का विस्तार कर रहा है. बहरहाल, बिगड़ते हालात की सूचना मिलने पर मौके के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *