Raipur: रायपुर जिले के अभनपुर- चम्पारण ग्राम – कोलियारी (लखना ) से ऐसी तस्वीरे निकल कर सामने आ रही है जो वर्तमान में राजधानी के नजदीक ग्रामीण क्षेत्र में मुलभुत सुविधा जैसे सड़क की हालत बयां कर रही है। यहां की सड़के बहुत ही ज्यादा खराब और कच्ची है, पुल है जो बाढ़ से टूट गई है, जिसके कारण आस-पास के लगभग आबादी की अनुमानित संख्या 2000 निवासियों को दैनिक जीवन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
समस्याएं:
बारिश के मौसम में सड़क पर कीचड़ हो जाता है, जिससे पैदल चलना और वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है।
स्कूल जाने वाले बच्चों, बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने और किसानों को अपनी उपज मं
डी तक ले जाने में अत्यधिक परेशानी होती है।
यह सड़क महत्वपूर्ण चम्पारण, तीर्थ स्थल ग्राम रावड़ एनिकेट का मुख्य मार्ग एवं ग्राम लखना को जोड़ती है, इसलिए इसका महत्व अधिक है।
