CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के आंची दादर में गुरुवार को एक सुनसान कमरे से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभिनय रजक पिता शंकर रजक के रूप में हुई है।![]()
ग्रामीणों ने कमरे में युवक का शव देखा तो इसकी सूचना तत्काल कटघोरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कटघोरा थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। सुनसान कमरे में शव मिलने के कारण पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं और फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अभिनय रजक शराब पीने का आदी था और अक्सर नशे की हालत में रहता था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में वह कमरे में पहुंचा होगा, जहां उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


