Balodabazar Accident: अनियंत्रित होकर पलटी माजदा; श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार, 27 घायल

Balodabazar Accident: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला और बच्चों समेत 27 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा कसडोल थाना क्षेत्र के NH-130 B पर सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास हुआ। माजदा वाहन में 30 से अधिक श्रद्धालु सवार थे, जो बेमेतरा जिले के मुरकुटा नांदघाट गांव से गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार

वाहन पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। दो महिलाओं के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

घायलों के परिजन देवचरण जांगड़े ने बताया कि सभी लोग गिरौदपुरी धाम में बाबा जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में वाहन पलटने से हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि अमजद खान नाम के व्यक्ति ने अपने वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण मदद की। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *