छत्तीसगढ़ के 20 जिला कोर्ट में कोर्ट मनेजर की नियुक्ति

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के सेवानिवृत्त होने से पहले रजिस्ट्रार जनरल ने कोर्ट मैनेजर और आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

हाईकोर्ट ने 20 कोर्ट मैनेजर और 19 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की नियुक्ति की है। इन पदों के लिए कुछ माह पहले आवेदन मंगाए गए थे। पात्र उम्मीदवारों की परीक्षा के बाद चयन सूची जारी की गई।

भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने 25 अगस्त को नियुक्ति आदेश जारी किया। सभी नियुक्तियां तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि के अधीन रहेंगी।

कोर्ट मैनेजर के रूप में अंकित कुमार झा को हाईकोर्ट स्थापना में पदस्थ किया गया है। अन्य चयनित उम्मीदवारों को दुर्ग, रायपुर, अंबिकापुर, कोरबा, बिलासपुर, महासमुंद, धमतरी समेत विभिन्न जिला न्यायालयों में नियुक्ति दी गई है।

जारी आदेश में  हाईकोर्ट स्थापना पर कोर्ट मैनेजर के पद में अंकित कुमार झा को  हाईकोर्ट में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उदयन दुबे को दुर्ग जिला न्यायालय,  संयोगिता सिंह को कमर्शियल कोर्ट रायपुर, रमाकांत पटेल को अंबिकापुर जिला कोर्ट, विरज कुमार देवांगन को  कोरबा जिला कोर्ट, राहूल वर्मा को कोरिया जिला कोर्ट, अभिजीत रथ को महासमुंद जिला कोर्ट, प्रवीण कुमार को रामानुजगंज जिला कोर्ट, आशुतोष कुमार को बेमेतरा जिला कोर्ट, निधि नागवंशी को बिलासपुर जिला कोर्ट, रिचा पाठक को धमतरी जिला कोर्ट, विजय कुमार साहू को कवर्धा जिला कोर्ट, मनोज कुमार सिंह को रायपुर जिला कोर्ट, प्रतिभा लकड़ा को कांकेर जिला  कोर्ट, बाम्पी दुबे को राजनांदगांव जिला कोर्ट, कोमल भोई को जगदलपुर जिला  कोर्ट, शैलेन्द्र सिंह भास्कर को दंतेवाड़ा  जिला कोर्ट, कमलेश कुमार गोरकर को कोंडागांव जिला कोर्ट, देवेंद्र भगत को  सूरजपुर जिला कोर्ट एवं गोपाल सिंह  नेताम को जशपुर जिला कोर्ट में कोर्ट  मैनेजर के पद में पदस्थ किया गया है।

इनके अलावा आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के रिक्त पदों पर 19 आवेदकों को प्यून के पद पर नियुक्त किया गया है। सभी नियुक्त उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

हाईकोर्ट की वेबसाइट पर नियुक्ति से संबंधित आदेश और चयनित उम्मीदवारों की पूरी जानकारी जारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया आवेदन, परीक्षा और चयन सूची जारी होने के बाद पूरी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *