CG Murder: साले ने शराब पिलाकर जीजा का मर्डर, गला घोंटकर रेत में दफनाया शव

CG Murder: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मार्च में हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के अनुसार मृतक की हत्या उसके साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। आरोपियों ने पहले शराब पिलाई, फिर गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को नाले की रेत में दफना दिया। मामले में एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना मदनवाड़ा थाना क्षेत्र की है।

नाले के पास मिला था शव

5 मार्च 2026 को भैंसाराटोला निवासी संजय हथगिया ने कोहका नाले के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में हत्या की आशंका के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान कदम भुआर्य (36) निवासी राजकट्टा, थाना औंधी के रूप में हुई।

हैदराबाद से मुख्य आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाई.पी. सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने साइबर सेल की मदद से मुख्य आरोपी चंदन अंधारे की लोकेशन हैदराबाद में ट्रेस की। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हुआ।

पत्नी पर शक बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार मृतक को अपनी पत्नी और उसके ममेरे भाई चंदन अंधारे के बीच संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर वह पत्नी के साथ मारपीट करता था। मृतक के व्यवहार से उसकी पत्नी, साला चमन लाल देहरी और अन्य परिजन नाराज थे। इसी रंजिश के चलते चंदन और चमन ने हत्या की योजना बनाई। इस साजिश में हेमंत राणा और एक नाबालिग को भी शामिल किया गया।

शराब पिलाकर की हत्या

पुलिस के मुताबिक 28 फरवरी को आरोपियों ने कदम भुआर्य को शराब पीने के बहाने खेत में बुलाया। जब वह नशे में हो गया तो गमछे से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद शव को नाले के किनारे गड्ढा खोदकर रेत में दबा दिया गया। पहचान छिपाने के लिए मृतक का मोबाइल, पर्स और जूते भी नाले में फेंक दिए गए।

4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *