CG PHE: छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं (सिविल) की नियुक्ति की गई है। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्ति और पदस्थापना आदेश जारी कर दिया है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय-सीमा में जॉइन नहीं करने पर नियुक्ति स्वतः निरस्त मानी जाएगी।
व्यापमं ने 2025 में आयोजित की थी परीक्षा
उप अभियंता (सिविल) भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने 27 अप्रैल 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इसके बाद 23 जुलाई 2025 को मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई, जिसमें दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।![]()
नियुक्ति आदेश जारी
विभाग के अनुसार भर्ती प्रक्रिया न्यायालयीन प्रकरण के कारण लंबित थी। उच्चतम न्यायालय में स्थगन समाप्त होने के बाद विभाग ने दो दिनों के भीतर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए। विभागीय चयन समिति ने पात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर 22 अगस्त 2026 को नियुक्ति की अनुशंसा की थी।
चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति तृतीय श्रेणी (कार्यपालिक) उप अभियंता (सिविल) के पद पर की गई है। उन्हें लेवल-08 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रतिमाह वेतनमान के साथ शासन द्वारा निर्धारित महंगाई भत्ता और अन्य देय भत्ते मिलेंगे।
देखे लिस्ट-




