JASHPUR CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला सरपंच प्रभावती सिदार की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. सायबर सेल, डाॅग स्कवायड और फारेंसिक एक्सपर्ट की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल हुई. महिला सरपंच की निर्मम हत्या उसके जेठ पुस्तम सिंह सिदार ने ही कुल्हाड़ी से की थी. आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए हमले के बाद महिला को खुद ही अस्पताल लेकर पहुंचा था.
दरअसल महिला सरपंच प्रभावती सिदार के जेठ के पूरे परिवार की अक्सर तबियत खराब रहती थी. आरोपी जेठ को शक था कि प्रभावती सिदार उसके परिवार पर जादू टोना करवाती है, जिससे तबियत खराब रहती है. इसी का बदला लेने के लिए जेठ ने हत्या की साजिश रची थी. आरोपी ने मौका पाकर घर में रखे कुल्हाड़ी को लेकर महिला सरपंच के घर गया और उसे टांगी से वारकर हत्या कर दी.
पुलिस को जब आरोपी के ऊपर शक हुआ तो कड़ाई से पूछ ताछ करने पर उसने अपना अपराध क़ुबूल किया.फ़िलहाल पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
