Dhamtari Gangrape: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, सुनसान जगह ले जाकर लूटे इज्जत  

Dhamtari Gangrape: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कुरुद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

नौकरी का झांसा देकर ले गए सुनसान जगह

पुलिस के अनुसार, दो युवकों ने महिला को नौकरी दिलाने का भरोसा देकर अपने साथ बुलाया। आरोप है कि दोनों उसे मेघा पुल के पास स्थित एक सुनसान नर्सरी में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता कुरुद थाने पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Rape

1 आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी महेंद्र साहू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बालोद जिले के बगदही का रहने वाला बताया गया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *