CG Goat Death: कच्ची दीवार ढहने से 11 बकरियों की मौत, चीख-चीख रो रहे परिवार

Goat

CG Goat Death: जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला में कच्ची दीवार ढहने से बड़ा हादसा हो गया। दीवार के मलबे में दबने से 11 बकरियों की मौत हो गई। हादसे के बाद गरीब पशुपालक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दीवार गिरने से मलबे में दबीं बकरियां

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय कच्ची दीवार के पास 20 से 30 बकरियां और बकरे मौजूद थे। अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे कई बकरियां मलबे में दब गईं। मृत बकरियों में गर्भवती बकरियां भी शामिल हैं। इसके अलावा चार बकरों की भी मौत होने की जानकारी सामने आई है।

करीब 2 लाख रुपए का नुकसान

पशुपालक के अनुसार, इस हादसे में करीब 2 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। बकरियों की मौत से परिवार की आजीविका पर भी बड़ा असर पड़ा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *