Durg Constable Suicide : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां न्यू पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक ने अपने ही घर के किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। आरक्षक ने खुदकुशी से कुछ ही घंटे पहले अपनी पत्नी को मायके छोड़कर घर लौटा था।मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के न्यू पुलिस लाइन क्वार्टर का है।

डिप्रेशन में था कांस्टेबल (Constable Surendra Sahu Suicide Durg)
पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय सुरेंद्र साहू (Surendra Sahu Hanging Durg) बीते कुछ महीनों से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से गुजर रहा था। परिजनों ने बताया कि वह कम बोलता था और अंदर ही अंदर घुटता नजर आता था। पत्नी को मायके छोड़ने के बाद वह घर लौटा और किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक सुरेंद्र साहू (Surendra Sahu) अनुकंपा नियुक्ति के तहत पुलिस विभाग में शामिल हुआ था।
मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के न्यू पुलिस लाइन क्वार्टर का है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृत्यु के कारणों की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है।
