CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के सिल्ली मोड़ के पास शनिवार सुबह पुल के नीचे एक नवजात शिशु मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह राहगीरों और आसपास के लोगों की नजर पुल के नीचे पड़े नवजात पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।![]()
नवजात को छोड़कर फरार
बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नवजात शिशु को पुल के नीचे छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। नवजात को पुल के नीचे छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है।


