धनेली मां-बेटी मर्डर केस:अवैध संबंध बना मां-बेटी के मर्डर की वजह

रायपुर में डबल मर्डर केस में खुलासा हुआ है। मां और बेटी की हत्या अवैध संबंध के बाद ब्लैकमेलिंग की वजह से की गई। इस मामले में आरोपी ने पहले मां की नस काट कर उसका गला घोटा। फिर बेटी की भी गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद नाबालिग की लाश के साथ रेप भी किया।

पुलिस ने मृतिका के पूर्व बॉयफ्रेंड और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। रायपुर SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर को रायपुर के खमतराई इलाके में एक नाले में नाबालिग लड़की की लाश मिली। लड़की की उम्र करीब 14 साल थी।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाबालिग से रेप भी आया

14 साल की लड़की की लाश मिलने के बाद पुलिस आसपास पता तलाशी करते हुए अगले दिन धनेली गांव में लड़की के घर पहुंची। पता चला कि, घर के अंदर ही उसकी मां हमीदा बेगम की लाश पड़ी थी। महिला के दोनों हाथ की नस कटी हुई थी आसपास खून बिखरा हुआ था।

 

 

इस मामले में पुलिस ने मृतिका के पूर्व बॉयफ्रेंड और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में पुलिस ने मृतिका के पूर्व बॉयफ्रेंड और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।

डबल मर्डर केस में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि, हमीदा की हत्या हाथ की नस काटने के बाद गला दबाने से हुई । इसके अलावा नाबालिग बेटी की हत्या भी गला दबाकर आईं। लेकिन हत्यारे ने हत्या के बाद नाबालिग की लाश से रेप भी किया था। इसके बाद पुलिस ने अड़ोस-पड़ोस और रिश्तेदारों को मिलाकर करीब 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की।

30 किलोमीटर इलाके में हजारों CCTV खंगाले

पूछताछ में पता चला कि, हमीदा के घर पर एक ऑटो वाला अक्सर आया जाया करता था। घटनास्थल के आसपास CCTV कैमरे नहीं होने और ब्लाइंड स्पॉट होने की वजह से पुलिस के लिए मुश्किल हो गई। जांच टीम ने 30 किलोमीटर के इलाके में हजारों सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद एक संदिग्ध ऑटो नंबर के आधार पर ऑटो चालक भरत दास दीवान को हिरासत में लिया गया।

ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर की वारदात

आरोपी भरत दास ने शुरुआत में पुलिस को उलझाने का प्रयास किया लेकिन कड़ाई से पूछताछ पर उसने सच उगल दिया। ऑटो ड्राइवर भरत ने बताया कि यह हत्या उसने अपनी पत्नी अनीता लहरे के साथ मिलकर की है। आरोपी पहले हमीदा के घर के पास रहता था। उस दौरान हमीदा के साथ उसका अवैध संबंध बन गया। इसके बाद वह धनेली से शिवानंद नगर में शिफ्ट हो गया।

कुछ दिनों बाद हमीदा उसे शादी करने के लिए जबरदस्ती करने लगी। पैसों की मांग करने लगी, पैसे नहीं देने पर केस में फंसाने की धमकी देने लगी। इस बीच आरोपी एक दूसरी महिला अनीता के साथ रहने लगा था। उसने यह बात अनीता को बताई। तब दोनों ने मिलकर हमीदा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

 

नाबालिग लड़की को अपने घर लाया आरोपी

आरोपी हमीदा को मारने से पहले नाबालिग बेटी को किसी बहाने अपने घर शिवानंद नगर ले आया। अनीता के भी चार बच्चे हैं, जिसे उसने पहले ही गांव भेज दिया था। अब आरोपी 31 दिसंबर के शाम हमीदा के घर पहुंचा। उसने चाकू से हमीदा के दोनों हाथ की नस काट दी फिर उसने गला दबा दिया। फिर उसने लाश को कंबल से ढंक दिया।

मृतका की बच्ची को पता चला राज

आरोपी भरत हत्या करके वापस अपने घर लौटा और उसने अनीता को पूरी बात बताई। इस दौरान नाबालिग लड़की ने मां की हत्या की बात सुन ली। इस पर भरत और अनीता ने मिलकर 14 साल की लड़की का भी गला दबा दिया। भरत ने नाबालिग की लाश ठिकाने लगाने के बहाने दूसरे कमरे में ले गया और रेप भी किया।

इसके बाद नाबालिग की लाश को नाले में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू, ई-रिक्शा और दो मोबाइल फोन जब्त किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एंटी क्राइम यूनिट, धरसींवा थाना और सिलियारी चौकी प्रभारी को SSP ने 10 हजार नगद इनाम देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *