CG News: टीचर ने नाबालिग छात्रा से मांगे अश्लील फोटो-वीडियो, परीक्षा में फेल करने की देता था धमकी

CG News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से अश्लील फोटो और वीडियो भेजने के लिए दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने अतिथि शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक पर छात्रा को परीक्षा में फेल करने की धमकी देने और अश्लील संदेश भेजने का आरोप है।

CG News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से अश्लील फोटो और वीडियो भेजने के लिए दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने अतिथि शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक पर छात्रा को परीक्षा में फेल करने की धमकी देने और अश्लील संदेश भेजने का आरोप है।

आरोपी आशीष मंडल (30) हायर सेकेंडरी स्कूल मरोड़ा में गणित विषय पढ़ाता था। बांदे पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

एक्स्ट्रा क्लास के दौरान लिया था मोबाइल नंबर

पुलिस के अनुसार, घटना 16 अगस्त की है। आरोपी शिक्षक ने स्कूल में अतिरिक्त गणित की कक्षा ली थी। इसी दौरान उसने नाबालिग छात्रा का मोबाइल नंबर लिया। आरोप है कि इसके बाद शिक्षक ने छात्रा को अश्लील संदेश भेजे और उससे अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के लिए दबाव बनाने लगा।

परीक्षा में फेल करने की धमकी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शिक्षक छात्रा को परीक्षा में फेल करने का डर दिखाकर मानसिक दबाव बना रहा था। छात्रा पर लगातार दबाव बनाए जाने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

मां की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

छात्रा की मां ने 20 अगस्त को बांदे थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान आशीष मंडल, निवासी पी.व्ही.-40 पुरुषोत्तम नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन को भी जब्त किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *