CG News: तालाब में डूबने से 2 सगे भाइयों की मौत, छोटे को बचाने कूदा बड़ा भाई

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने पिता के साथ तालाब गए थे। बताया जा रहा है कि पिता कुछ दूरी पर मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने पिता के साथ तालाब गए थे। बताया जा रहा है कि पिता कुछ दूरी पर मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, चिल्हाटी निवासी किसान भक्त प्रहलाद पैकरा गुरुवार शाम अपने दो बेटों दीपू पैकरा (7) और चींटू पैकरा (4) को लेकर तालाब के पास गए थे। बच्चों को तालाब किनारे छोड़कर वह कुछ दूर मोबाइल पर बात करने लगे।

छोटे भाई को बचाने में बड़े भाई की गई जान

इसी दौरान खेलते समय चार वर्षीय चींटू का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। छोटे भाई को डूबता देख सात वर्षीय दीपू उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गया। पानी की गहराई अधिक होने के कारण दोनों भाई डूब गए।

ग्रामीणों ने निकाला बाहर

एक युवक ने दोनों बच्चों को डूबते देखा और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

2 भाइयों की मौत

पचपेड़ी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को मस्तूरी अस्पताल रेफर किया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *