CG ED Raid: 3000 करोड़ रुपए के कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दबिश दी है। आठ सदस्यीय टीम उनके ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।![]()
पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी
प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को रायपुर केंद्रीय जेल से रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें रायपुर स्थित धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें सात दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया।
घोटाले की रकम के लेनदेन की जांच
जांच एजेंसी का आरोप है कि कथित शराब घोटाला, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े पैसों के लेनदेन में रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका रही है। ईडी यह जांच कर रही है कि कथित घोटाले की रकम कहां और किन माध्यमों से भेजी गई।
दस्तावेज खंगाल रही ED
ED की टीम धमतरी स्थित ठिकानों पर मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



