CG Murder: पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख पति ने खोया आपा, फावड़े से हमला कर किया मर्डर

CG Murder: सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के बिसरपानी गांव में पति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

CG Murder: सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के बिसरपानी गांव में पति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

रिश्तेदार के घर हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, बिसरपानी गांव के दारापारा निवासी बाबूलाल मझवार मंगलवार शाम खेत गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी नईहारो मझवार गांव के सोमारू मझवार के घर पहुंची। वहां गांव का ही बेंजे बड़ा भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि दोनों एक अलग कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे।

पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख बौखलाया पति

रात करीब 8 बजे बाबूलाल अपनी पत्नी की तलाश करते हुए सोमारू मझवार के घर पहुंचा। वहां उसने पत्नी और बेंजे बड़ा को आपत्तिजनक हालत में देखा। इसके बाद तीनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

फावड़े से किया हमला

विवाद बढ़ने पर बाबूलाल ने फावड़े से पत्नी और बेंजे बड़ा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

आरोपी की तलाश जारी

बुधवार सुबह पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी बाबूलाल मझवार फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस कर रही जांच

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका और बेंजे बड़ा के बीच कथित अवैध संबंध होने की बात सामने आई है। घटना के समय दोनों के साथ ही आरोपी भी शराब के नशे में था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *