CG Electricity Bill: स्मार्ट मीटर से ऑनलाइन कट रही बिजली, कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन बंद

CG Electricity Bill: धमतरी में बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले बकायेदारों पर विद्युत वितरण कंपनी ने कार्रवाई तेज कर दी है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद अब बिना किसी भौतिक हस्तक्षेप के रायपुर कार्यालय से सीधे ऑनलाइन बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। दिसंबर 2025 से चल रहे विशेष वसूली अभियान के तहत जुलाई में धमतरी संभाग के 236 बकायेदारों की सूची रायपुर भेजी गई थी, जिन पर करीब 18 लाख रुपये का बकाया है।

140 उपभोक्ताओं की बिजली ऑनलाइन बंद

सूची के आधार पर अब तक 140 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन ऑनलाइन बंद किए जा चुके हैं। विभाग की सख्ती का असर यह रहा कि कार्रवाई के डर से 94 बकायेदारों ने 12.5 लाख रुपये का बकाया बिल जमा कर दिया। शेष उपभोक्ताओं से वसूली और ऑनलाइन कनेक्शन काटने की प्रक्रिया जारी है।

चेतावनी के बाद चौथे दिन कटती है बिजली

विद्युत विभाग ने बिल भुगतान नहीं करने वालों के लिए चरणबद्ध व्यवस्था लागू की है। जिन उपभोक्ताओं का दो महीने से अधिक समय का बिजली बिल बकाया रहता है, उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर लगातार तीन दिनों तक भुगतान के लिए संदेश भेजे जाते हैं। यदि चौथे दिन तक भी भुगतान नहीं होता, तो सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। बकाया राशि जमा करते ही नियमानुसार कनेक्शन दोबारा चालू कर दिया जाता है।

CG Electricity Bill:

98 हजार स्मार्ट मीटर लगाए गए

धमतरी संभाग में स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से चल रहा है। संभाग में कुल 1 लाख 36 हजार 940 उपभोक्ता हैं, जिनके लिए 1 लाख 28 हजार स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 98 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जबकि शेष उपभोक्ताओं के यहां चरणबद्ध तरीके से मीटर लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *