Tiranga Yatra: विधानसभा चौक से खरोरा तक तिरंगामय हुआ धरसींवा, विधायक की अगुवाई में 20 गांवों से गुजरी भव्य तिरंगा यात्रा

Tiranga Yatra: धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। "एक कदम देश के नाम" के संकल्प के साथ आयोजित इस बाइक रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए। विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा चौक से राष्ट्रीय ध्वज लहराकर यात्रा का शुभारंभ किया।

Tiranga Yatra: धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। “एक कदम देश के नाम” के संकल्प के साथ आयोजित इस बाइक रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी शामिल हुए। विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा चौक से राष्ट्रीय ध्वज लहराकर यात्रा का शुभारंभ किया।

खुद बाइक पर सवार होकर आगे चले विधायक

तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक अनुज शर्मा खुद बाइक पर सवार होकर सबसे आगे चल रहे थे। रैली में शामिल लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा धरसींवा क्षेत्र गूंज उठा।

20 गांवों से होते हुए खरोरा पहुंची यात्रा

विधानसभा चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा बरोदा, भुरकोनी, मांढ़र, सिलतरा, चरौदा, धरसींवा, कुंरा, देवरी, मनोहरा, कुथरेल, मलौद, कुरुद, सिलयारी, बरतोरी, खौना, कुर्रा, बंगोली, मुरा और मोहरेंगा सहित कई गांवों से होकर नगर पंचायत खरोरा पहुंची।

यात्रा के दौरान अलग-अलग गांवों में स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा, आरती और आतिशबाजी के साथ रैली का स्वागत किया। पूरे मार्ग में लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।

तिरंगा हमारे स्वाभिमान और शहीदों के बलिदान का प्रतीक – अनुज शर्मा

यात्रा के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का स्वाभिमान और अमर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि केसरिया रंग वीरता, सफेद रंग शांति और हरा रंग खुशहाली का संदेश देता है, जबकि अशोक चक्र देश की निरंतर प्रगति का प्रतीक है।

देश की उन्नति में योगदान देने का लिया संकल्प

विधायक अनुज शर्मा ने लोगों से देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने तथा राष्ट्र को सर्वोपरि रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाते हुए देश और प्रदेश की उन्नति में योगदान देना चाहिए।

राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन

तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान के साथ यात्रा का गरिमामय समापन हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *