CG Theft: दुकान का शटर तोड़कर चोरी, कैश लेकर फरार नकाबपोश; CCTV में कैद वारदात

CG Theft: बलौदाबाजार शहर में सोमवार रात नकाबपोश बदमाशों ने एक किराना दुकान का शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान के गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार, दशहरा मैदान रोड स्थित एवन डेली निड्स दुकान को दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया। वारदात से पहले दोनों ने दुकान के आसपास रेकी की। इसके बाद एक आरोपी बाहर निगरानी करता रहा, जबकि दूसरा शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुस गया।

CCTV से बचने की कोशिश

दुकान में घुसने के बाद आरोपी ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया और दूसरे कैमरे का रुख दूसरी ओर घुमा दिया। हालांकि, दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

सुबह खुला शटर देखकर हुआ खुलासा

मंगलवार सुबह दुकानदार अभिषेक केसरवानी जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर खुला मिला। अंदर जाकर देखने पर गल्ले से नकदी गायब थी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाना पहुंचकर चोरी की सूचना दी।

करीब 10 हजार रुपए की चोरी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोर दुकान के गल्ले से करीब 10 हजार रुपए नकद लेकर फरार हुए हैं। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *