CG High Court: हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा का छत्तीसगढ़ तबादला; 4 जजों का ट्रांसफर, 3 जज होंगे सेवानिवृत्त

CG High Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा के छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तबादले की सिफारिश की है। इसके साथ ही चार न्यायाधीशों को अलग-अलग हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की भी अनुशंसा की गई है। यह निर्णय 6 अगस्त को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया।

4 जजों का ट्रांसफर

कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट, बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस रविंद्र वी. घुगे को कलकत्ता हाईकोर्ट, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाईकोर्ट और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा को उसी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।

CG High Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा के छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तबादले की सिफारिश की है। इसके साथ ही चार न्यायाधीशों को अलग-अलग हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की भी अनुशंसा की गई है। यह निर्णय 6 अगस्त को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया।

ओडिशा हाईकोर्ट के 2 जजों का तबादला

कॉलेजियम ने ओडिशा हाईकोर्ट के दो न्यायाधीशों के तबादले की भी अनुशंसा की है। जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा का तबादला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट और जस्टिस मानस रंजन पाठक का तबादला गुजरात हाईकोर्ट करने की सिफारिश की गई है।

जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा का परिचय

जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा का जन्म 18 अप्रैल 1965 को हुआ था। उन्होंने 7 फरवरी 1988 को ओडिशा स्टेट बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया। वकालत के दौरान उन्होंने सिविल, आपराधिक, सेवा और संवैधानिक मामलों सहित कई कानूनी क्षेत्रों में करीब 26 वर्षों तक कार्य किया। 17 अप्रैल 2015 को उन्हें ओडिशा हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

कई महत्वपूर्ण संस्थानों की कर चुके हैं पैरवी

जस्टिस मोहपात्रा ने ओडिशा सरकार, ओडिशा लोक सेवा आयोग, सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग, नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड और बैंक ऑफ बड़ौदा सहित कई संस्थानों की ओर से अधिवक्ता के रूप में पैरवी की है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 जज होंगे सेवानिवृत्त

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अगले दो महीनों के भीतर तीन न्यायाधीश सेवानिवृत्त होने वाले हैं। जस्टिस संजय एस. अग्रवाल और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल अगस्त में सेवानिवृत्त होंगे, जबकि मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा सितंबर में रिटायर होंगे। ऐसे में जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा का तबादला हाईकोर्ट के न्यायिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *