Raipur News: रायपुर के भाठागांव स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के एक छात्र से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि छात्र के साथ कई बार थप्पड़ और लात-घूंसों से मारपीट की गई। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।![]()
स्कूल में गुंडे बुलाकर छात्र की बेरहमी से पिटाई
जानकारी के अनुसार स्कूल में छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसके बाद एक छात्र ने बाहर से कुछ युवकों को बुलाया। इन युवकों ने पीड़ित छात्र के साथ मारपीट की। घटना के दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
मारपीट कर युवक को दिया धमकी
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट करने वालों में शामिल एक युवक ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए धमकी दी। परिवार का कहना है कि घटना के बाद छात्र और उसके परिजन भय के माहौल में हैं।
छात्र ने छोड़ दिया स्कूल
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की शिकायत स्कूल प्रबंधन और प्राचार्य से की गई थी, लेकिन समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि सुरक्षा की चिंता और लगातार मानसिक दबाव के कारण छात्र ने ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेकर स्कूल छोड़ दिया।



