Koriya Murder: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चरित्र पर शक और अवैध संबंध के संदेह में हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।![]()
पड़ोसन के घर में मिला पति
मामला चरचा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलवन डांड के पिपरपारा का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला बबली को लंबे समय से शक था कि उसके पति जयवीर का पड़ोस में रहने वाली एक विधवा महिला के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
पति को पड़ोसन के साथ देख पत्नी ने खोई आपा
पुलिस के मुताबिक 6 अगस्त को बबली राशन दुकान से घर लौट रही थी। इसी दौरान उसे संदेह हुआ कि उसका पति पड़ोसन के घर में है। वह महिला के घर पहुंची और तलाशी लेने पर जयवीर अंदर छिपा हुआ मिला। इसके बाद पति-पत्नी के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान बबली ने जयवीर को धक्का दे दिया, जिससे वह मुंह के बल पत्थर पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज से पहले हुई मौत
घटना के बाद पड़ोसियों की मदद से जयवीर को घर लाया गया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


