CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। बुधवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।![]()
मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 5 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जिसे सामान्य श्रेणी में रखा गया है। मंगलवार को रायपुर और भिलाई में अच्छी बारिश हुई। राजधानी के विधानसभा क्षेत्र स्थित गैलेक्सी ग्रीन सोसायटी में जलभराव की स्थिति बन गई।
सरगुजा जिले के ग्राम जजगा में खेत में धान की रोपाई कर रही 37 वर्षीय कमला भगत की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं धमतरी जिले में 27 जुलाई को महानदी के साहनी घाट में बहे मछुआरे गुलाल सोरी का शव 8 दिन बाद बरामद किया गया।
सामान्य से 5% कम बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अब तक हुई बारिश सामान्य से केवल 5 प्रतिशत कम है, जिसे सामान्य श्रेणी में माना गया है।
राजनांदगांव सबसे गर्म
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया।
रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।



